कमलेश को ईडी ने फिर भेजा समन, 29 को बुलाया [ED again sent summons to Kamlesh, called 29]

1 Min Read

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद उसके आवास से मिले एक करोड़ रुपये और 100 से अधिक कारतूस के बाद ईडी ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ईडी ने कमलेश को 29 जून को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन घोटाला मामले में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कमलेश पर कार्रवाई की थी।

शेखर ने जमीन कारोबार और कांके रोड स्थित फ्लैटों की खरीद-बिक्री में कमलेश की संलिप्तता स्वीकार की थी।

उसके बाद ईडी ने उसके यहां से जरूरी कागजात, नकदी और गोलियां बरामद की थी।

इसे भी पढ़ें

शेखर कुशवाहा से पूछताछ पूरी, भेजा गया जेल

Share This Article
Exit mobile version