रांची। आइएएस मनीष रंजन को ईडी ने 28 मई को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है।
टेंडर कमीशन घोटाला मामले की जांच के लिए ईडी ने 24 मई को आइएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था।
लेकिन ईडी के बुलावे पर आईएएस मनीष रंजन पेश नहीं हुए थे। ईडी को लेटर भेजकर अगली तारीख की मांग की थी।
इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा से समन जारी किया है। बताते चलें कि मनीष रंजन अभी भू राजस्व विभाग के सचिव हैं, इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे।
बता दें कि ईडी को टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जांच के दौरान एक्सेल शीट में मनीष नाम के शख्स की जानकारी मिली थी।
इसे भी पढ़ें


















