Eastern Regional Council:
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। झारखंड की ओर से सीएम हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा बैठक में शामिल हैं। वहीं, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में शामिल हैं।
Eastern Regional Council: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत
बैठक शुरू होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य मंच पर अमित शाह के एक तरफ हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मंच पर मौजूद हैं। सभी चारों राज्यों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अलावा अन्य प्रतिनिधि भी शामिल है ।
Eastern Regional Council: ट्रैफिक रूट में भी बदलाव
बैठक को लेकर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए हैं। वहीं, रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।बता दे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस अहम बैठक में कुल 20 मुद्दों पर चर्चा होनी है।जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार बैठक में गृह मंत्रालय को एक मांग पत्र सौंप सकती है, जिसमें केंद्र से लंबित बकाया राशि की मांग, विशेष केंद्रीय अनुदान, और एसआरई फंड की बहाली जैसी प्रमुख बातें शामिल होंगी।
इसे भी पढ़ें
Amit Shah: अमित शाह आज रांची आयेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची








