झारखंड में भूकंप के झटके, जान-माल का  नुकसान नहीं

2 Min Read

रांची। झारखंड में मंगलवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 3.7 मापी गई। दुमका समेत संथाल परगना प्रमंडल के कई हिस्सों में भूकंप का झटका लगा।

लेकिन जिस वक्त भूकंप आया, उस दौरान अधिकांश लोग सो रहे थे, इस कारण से लोगों को कंपन महसूस नहीं हुआ। बाद में लोगों को इसकी जानकारी मिली। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए।

उन्होंने बताया कि इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। ‘ये हल्के झटके थे। इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पृथ्वी से करीब 5 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप का कंपन तो कुछ सेकेंड के लिए था और रात में सो रहे अधिकांश लोगों को इसका पता तक नहीं चला। लेकिन सुबह में जब लोगों को इसकी जानकारी तो उनकी चिंता बढ़ गई। कई लोगों को फिर से भूकंप आने का डर सता रहा है।

दुमका में रात में गहरी नींद में सो रहे कुछ लोगों को अचानक भूकंप का झटका महसूस हुआ, तो वे सभी दहशत में आ गए। कंपन महसूस होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

उधर, झारखंड के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में सुबह 6.10 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के रेवारी में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं