रांची, जमशेदपुर में भूकंप, 5 सेकेंड तक हिली धरती [Earthquake in Ranchi, Jamshedpur, earth shook for 5 seconds]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

खूंटी रहा सेंटर, 50KM के दायरे तक असर; रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

रांची। झारखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके सुबह 9.20 बजे आए। इस दौरान 5 सेकेंड तक धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही।

भूकंप का केंद्र खूंटी था। इसकी गहराई धरती से 5 किमी नीचे थी। हालांकि, तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भूकंप का असर केंद्र से 50 से 60 किमी के दायरे में देखने को मिला है। जिस वजह से खूंटी के अलावा रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के इलाके में लोगों को भी इसका एहसास हुआ है।

पश्चिमी सिंहभूम के इलाके में रहा असरः

मौसम विभाग और स्थानीय जिला से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रधरपुर और जमशेदपुर में इसका असर दिखा। खरसावां में भी भूकंप की तीव्रता महसूस की गई है। इन जगहों के साथ-साथ चाईबासा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप जिस समय आया उस समय अधिकांश लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। जिन जगहों पर लोगों को झटके महसूस हुए हैं, वहां लोग घरों से बाहर निकले।

इसे भी पढ़ें

भूकंप के झटकों से कांपे असम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं