शिक्षकों के लिए जी का जंजाल बना ई-विद्याविहनी

2 Min Read

रांची। एक तरफ ई-विद्यावाहिनी में जहां तमाम सुविधाएं हैं, तो इसे लेकर कई तरह दिक्कते भी हैं। खास तौर पर शिक्षकों को कई तरह की तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षक बताते हैं कि उनके लिए ई विद्यावाहिनी पोर्टल जी का जंजाल बन गया है। इसमें कई तरह की खामियां है।

प्रदेश के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए पोर्टल पर हाजिरी बनाना कठिन हो गया है। कई शिक्षकों की हाजिरी छूट जा रही है। ऑनलाइन हाजरी नहीं बनने से शिक्षक परेशान हैं।

ई-विद्यावाहिनी के नए अपडेट वर्जन 2.2.6 विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। पर यह टैब में सपोर्ट नहीं कर रहा है। इस कारण से टैब में एप्प ओपन नहीं हो रहा है। जानकारी देने के बाद भी अब तक कुछ नहीं किया जा सका है।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद के अनुसार विभाग को इसकी जानकारी दी गई है, परंतु अब तक कुछ नहीं हुआ।

इसमें मैनुअल के विकल्प को समाप्त कर दिया गया है। इससे भी शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। जियो फेंसिंग का दायरा कम कर दिया गया। इन त्रुटियों को सुधारा नहीं जा सका है।

अभी स्थिति‍ यह है कि त्रुटियों के कारण सुबह शिक्षक विद्यालय आकर अपना काम शुरू करने के बजाय घंटों उपस्थिति दर्ज करने में उलझे रहते हैं, जो छात्र हित के विपरीत है।

अधिकतर विद्यालय में टैब की स्थिति खराब है। इसलिए बार बार स्कैनर को सभी बारी-बारी से अपने मोबाइल में लगाकर उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास करते हैं।

इस कारण सभी का मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। शिक्षकों का कहना है नया वर्जन भी परेशानी पैदा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल  08 अप्रैल 2024 , सोमवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं