Firing in Dumka: दुमका में डीआईजी कार्यालय के पास मजदूर नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

2 Min Read

Firing in Dumka

दुमका। नगर थाना क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार अरुण सिंह रोज की तरह अपने आवास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीआईजी कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उन्हें लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

घायल अरुण सिंह को तुरंत दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article