Rail Roko agitation:
धनबाद। आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन का असर झारखंड के धनबाद मंडल में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
रद्द की गई ट्रेनेः
ट्रेन संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस
स्थिति: पूरी तरह रद्द
तारीख: 20 सितंबर 2025
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर मेमू
स्थिति: पूरी तरह रद्द
तारीख: 20 सितंबर 2025
समय में बदलावः
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस
पहले का प्रस्थान समय: सुबह 11:35 बजे
नया प्रस्थान समय: शाम 6:35 बजे (18:35 बजे)
तारीख: 20 सितंबर 2025
यात्रियों के लिए रेलवे का संदेशः
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की पुष्टि कर लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक रेलवे पोर्टल या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।
इसे भी पढ़ें
Mantu Mahato house arrest: कुड़मी जाति के रेल टेका आंदोलन से पहले मंटू महतो हाउस अरेस्ट









