रांची। झारखंड में ठंड दस्तक देने लगी है। सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में अभी भी चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
छठ पर्व में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। आमतौर पर फरवरी तक ठंड का असर कम हो जाता है, लेकिन इस बार ला-नीना के असर के कारण फरवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंडः
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार राज्य में ला-नीना का असर पड़ेगा। इसके कारण राज्य में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
फरवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ला-नीना का असर दो साल पहले भी राज्य में पड़ा था।
इस साल बदलेगा ठंड का पैटर्नः
इस बार भी राज्य में ठंड का पैटर्न बदलेगा। ला-नीना (लिटिन गर्ल) एक मौसम पैटर्न है। यह प्रशांत महासागर में होता है। ला-नीना के कारण ठंड के मौसम में हवाएं सामान्य से तेज गती से चलती हैं।
ला-नीना नवंबर तक कमजोर रहेगा। दिसंबर से इसका असर बढ़ने लगेगा। जनवरी तक ला-नीना और मजबूत होगा।
इसे भी पढ़ें








