इंटरलॉकिंग के कारण 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेंगी 5 ट्रेनें, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें [Due to interlocking, 5 trains will be canceled on 6th and 7th December, many trains will run on diverted route.]

5 Min Read

रांची। झारखंड में 6 और 7 दिसंबर को इंटरलॉकिंग की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। बता दें कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चलेगा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 5 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 13 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

वहीं, रद्द होने वाली ट्रेनों में से 2 रांची और 2 हटिया स्टेशन से खुलने वाली हैं। वहीं, एक अन्य आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन है। बता दें कि दक्षिण-मध्य रेलवे की ओर से भी ट्रैफिक ब्लॉक लेने के कारण 3 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस, हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस और हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस शामिल हैं। साथ ही दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत भी विकास कार्य होना था। इसे लेकर ट्रेनों के समय और रुट में परिवर्तन किया गया था। लेकिन, अब ये ट्रेनें सामान्य समय और रुट पर चलेंगी।

रेलवे ने इन सभी ट्रेनों के लिए सूचना जारी की है।

ये ट्रेनें रहेंगी 6 और 7 दिसंबर को रद्द

● आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर
● रांची-आसनसोल-रांची मेमू
● खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस
● वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस
● खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी

6 दिसंबर को ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

● रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत मुरी-गुंडा बिहार-चांडिल होकर चलेगी।
● दुमका-रांची एक्सप्रेस चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी होकर चलेगी।
● हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।
● पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।
● धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस चंद्रपुरा रुट से चलेगी।

7 दिसंबर को ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

● रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस

● रांची-दुमका एक्सप्रेस मुरी-चंद्रपुरा होकर चलेगी। रांची-पटना जनशताब्दी चंद्रपुरा रुट से चलेगी।
● पुरी-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस चांडिल-कोटशिला रुट से चलेगी।
● रांची-गोड्डा एक्सप्रेस मुरी-बरकाकाना-चंद्रपुरा होकर चलेगी।

इंटरलॉकिंग के कारण 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेंगी 5 ट्रेनें, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें

इसे भी पढ़ें

6, 7 को रद्द रहेगी हटिया-बर्द्धमान ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं