रांची। झारखंड पुलिस के डीएसपी साजिद अनवर ने अपने ट्रांसफर पर सवाल खड़ा कर दिया है। डीएसपी रैंक पर पदस्थापित साजिद जफर ने अपने ट्रांसफर पर सवाल खड़ा किया हैं।
साजिद जफर ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे तक की बात कह डाली है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि स्थानांतरण के अन्यायपूर्ण निर्णय को देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
जिंदगी नौकरी से बड़ी है। न्याय अवश्य मिलना चाहिए। जय हिन्द।
बताते चलें कि झारखंड सरकार ने बुधवार को 150 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है।
जारी लिस्ट के अनुसार डीएसपी खोरी महुआ के पद पर पदस्थापित डीएसपी साजिद जफर को एसआईएसएफ डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया है।
इससे साजिद जफर नाराज बताये जा रहे हैं। ट्रांसफर की सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने ये पोस्ट किया है।
इसे भी पढ़ें









