IndiGo flight: इंडिगो फ्लाइट में नशेड़ी यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश, क्रू ने तुरंत रोका

2 Min Read

IndiGo flight:

रांची। रांची एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E7562 में शुक्रवार को यात्रियों और क्रू के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक शराब के नशे में धुत यात्री ने बोर्डिंग के बाद अपनी सीट पर जाने की बजाय सीधे कॉकपिट की ओर बढ़ने की कोशिश की।

IndiGo flight: क्रू और एयर हॉस्टेस ने की रोकथाम:

एयर हॉस्टेस ने यात्री को रोकने की कोशिश की और उसे अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन यात्री ने निर्देशों को मानने की बजाय मनमानी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख क्रू मेंबर ने तुरंत ग्राउंड स्टाफ को सूचना दी।

IndiGo flight: यात्री को विमान से उतारा गया:

जांच में पता चला कि यात्री ने शराब का अत्यधिक सेवन किया था और वह पूरी तरह कंट्रोल में नहीं था। सुरक्षा कारणों से ग्राउंड स्टाफ ने उसे विमान से उतार दिया और टर्मिनल बिल्डिंग तक ले जाकर घर लौट जाने की सलाह दी।

IndiGo flight: एयरलाइंस की नीति:

एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि नशे की हालत में किसी भी यात्री को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाती। इस प्रकार की घटनाओं में क्रू और ग्राउंड स्टाफ की सतर्कता यात्रियों और पायलट दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।यह घटना रांची-कोलकाता मार्ग पर यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों के लिए एक चेतावनी भी है कि विमान में अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पालन आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें

IndiGo flight: अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट कोच्चि एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग, दो घंटे तक आसमान में रही


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं