रांची। आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में अवैध सिरप बरामद किया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त इंचार्ज पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों मे तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसे ऑपरेशन नार्कोस नाम दिया गया है। इसके तहत आरपीएफ पोस्ट रांची तथा आरपीएफ की टास्क टीम द्वारा वनांचल एक्सप्रेस में जांच की जा रही थी।
उसी दौरान शक के आधार पर तीन पुरुष तथा दो महिला से पूछताछ की गई। फिर उनकी जांच की गई। इस क्रम में उनके पास से कुल 1285 प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतले मिलीं।
इसका अनुमानित मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि वे लोग इसे लेकर बंगाल जा रहे थे। वहां इसे ऊंचे दाम में बेचने की फ़िराक़ में थे।
सहायक उपनिरीक्षक शक्ति सिंह द्वारा उक्त बरामद सिरप को जपती पंचनामा तहत ज़ब्त कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची को सूचित किया गया।
इस अभियान में निरीक्षक सुमन झा, उपनिरीक्षक सूरज पांडे, सचिन कुमार तथा टास्क टीम के स्टाफ डी के सिंह, आर के सिंह, आलम, संजय तथा एसपी रॉय शामिल थे।
इसे भी पढ़ें
बजट सत्र ब्रेकिंग: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट पेश









