हजारीबाग। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 200 किलो गांजा जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 30 लाख रुपये बतायी जा रही है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उनसे मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी शुरू की जाएगी।
बताया जा रहा है की भारी मात्रा में गांजा बिहार से मंगवाया गया था। इसे झारखंड के कई जिलों में छुपाने की योजना थी।
इसे भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट फाइनल, कभी भी हो सकती है जारी








