ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित [Dress code fixed for auto and e-rickshaw drivers]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि राजधानी Ranchi में लगभग दो हजार ऑटो चालक और ढाई हजार ई रिक्शा चालक सड़कों पर चलते हैं।

पूरे राज्य के लिए ड्रेस कोड लागू

पूरे राज्य में ऑटो (Auto) और ई-रिक्शा चालकों (E-Rikshaw Drivers) के लिए ड्रेस (Dress) निर्धारित कर दी गई है।

अब हर परमिट धारी ऑटो और ई रिक्शा चालकों को वर्दी में ही रहना होगा‌। ऑटो रिक्शा चालकों के लिए खाकी वर्दी (Khaki Uniform) और ई- रिक्शा चालकों के लिए नीले रंग की ड्रेस (Blue Dress) निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, मोटरयान अधिनियम (Motor Vehicles Act) के द्वारा सरकार को मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य में परिचालित ऑटो रिक्शा चालकों के लिए खाकी रंग और ई रिक्शा चालकों के लिए नीले रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त रांची की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था, समिति की ओर से ऑटो चालकों जिनमे डीजल, CNG और पेट्रोल ऑटो शामिल है उनके चालकों लिए खाकी रंग और ई रिक्शा चालकों के लिए नीले रंग की ड्रेस निर्धारित करने की अनुशंसा की गई थी।

इसे भी पढ़ें

भीड़भाड़ वाले इलाकों मे ऑटो और ई रिक्शा को परमिट न देः हाईकोर्ट 

Share This Article
Exit mobile version