एनएसएस के 54 वें फाउंडेशन डे कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ विनय भरत

1 Min Read

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एनएसएस का 54वां फाउंडेशन डे रविवार को मनाया गया। मौके पर डॉ विनय भरत ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पर न सिर्फ हमें उनके टैलेंट को निखारना है बल्कि उन्हें परोपकार के लिए भी प्रेरित करना है।

उन्होंने डॉ अभय कांत मिश्र और डॉ शमा सोनाली का  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य तथा रजिस्ट्रार डॉ नमिता की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। साथ ही साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिवार के लोगों के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं