डॉ प्रसनजीत बने इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसिलर

1 Min Read

रांची। केओ कॉलेज गुमला के वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मुखर्जी का चयन इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसिलर के रूप में हुआ है। डॉक्टर मुखर्जी का चयन 3 वर्षों के लिए 2023 से 2026 तक के लिए हुआ है।

बता दें कि सोसाइटी में 3 वर्षों के लिए देश भर के कुल 16 वनस्पतिशास्त्रियों का चयन काउंसिलर के रूप में होता है, जो सोसाइटी के क्रियाकलापों में सहयोग करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय आयोजन में अपनी भूमिका निभाते हैं। 2022 में इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के द्वारा आयोजित लखनऊ में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान डॉ मुखर्जी के नाम का प्रस्ताव पेश हुआ था।

वह बिहार और झारखंड से एकमात्र काउंसिलर हैं। डॉक्टर मुखर्जी का काउंसिलर के रूप में चयन रांची विश्वविद्यालय एवं झारखंड के लिए गर्व का विषय है। इनके चयन पर केओ कॉलेज गुमला के प्राचार्य डॉ अमर ज्योति खलखो, पूर्व वीसी डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ हनुमान शर्मा, डॉ टीके घोष, डॉ ज्योति कुमार, डॉ कामिनी कुमार एवं डॉ एमजी तिवारी ने बधाई दी है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं