डॉ अरुण उरांव ने संत एंथोनी स्कूल में किया झंडोत्तोलन, कहा- अपार संभावनाओं से भरा है झारखंड

2 Min Read

रांची : 77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव ने डोरंडा स्थित संत एंथोनी स्कूल में झंडोतोलन किया। मौके पर स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड अपार संभावनाओं ने भरा प्रदेश है। झारखंड में कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिससे न केवल राज्य की तस्वीर बदल सकती है बल्कि कम पढ़े-लिखे लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देश का चालीस फीसदी खनिज झारखंड में पाया जाता है पर यहां से उत्पादित लौह अयस्क और अन्य खनिज चीन समेत दूसरे राज्यों में चला जाता है। अगर यहां के लोहे और कोयले का यहीं उपयोग हो तो झारखंड की तकदीर बदल जायेगी। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं लेकिन कानून- व्यवस्था की स्थिति डांवाडोल होने के कारण पर्यटक झारखंड नहीं आना चाहते।

अगर राज्य में कानून-व्यवस्था सुधर जाए और संसाधनों का समुचित उपयोग हो तो कोई कारण नहीं कि झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में आ जायेगा। लेकिन इसके लिए प्रभावी और दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रिंसिपल क्रिस्टोफर ने भी मौके पर अपनी बातें रखीं। गौरतलब है कि संत एंथोनी स्कूल रांची के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है और यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं