रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव ने बुधवार को कंपनी की रिस्क मैनेजमेंट सब कमिटी में बतौर चेयरमैन हिस्सा लिया।
रिस्क मैनेजमेंट सब कमिटी की बैठक कोलकाता स्थित कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई।
गौरतलब है कि बतौर स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव कंपनी की बैठकों और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते हैं।






