रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव गुरूवार को कलकत्ता स्थित कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में 49वें एजीएम में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोयले के उत्पादन से लेकर ओवर बर्डन हटाने, ऑफ टेक तथा अन्य सभी क्षेत्रों में सीआइएल ने इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में हम सक्षम और संकल्पित है।






