रांची यूनिवर्सिटी के डॉ. आनंद ठाकुर BHU में ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित [ Dr. Anand Thakur of Ranchi University invited for training program in BHU ]

2 Min Read

रांची । बीएचयू के अंतर्गत इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, भारत सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से 25 से 30 नवंबर 2024 तक विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों के लिए एक 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

इस कार्यक्रम का शीर्षक है “पायनियरिंग पेडगॉजी फॉर लाइफ साइंसेस एजुकेटर फ्रॉम हायर एजुकेशन“, जो लाइफ साइंस विषय के शिक्षकों को पठन-पाठन और रिसर्च के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को 28 और 29 नवंबर 2024 को रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है।

डॉ. आनंद इन दो दिनों में सभी प्रतिभागियों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रोजेक्ट और फील्ड वर्क आधारित टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेस में कोर्स निर्माण, पेडगॉजी में उपयोग की जाने वाली पद्धतियों, कोर्स ब्लूप्रिंट, लेसन प्लान क्रिटिक, और केस स्टडी एनालिसिस पर अपने व्याख्यान और हैंड्स ऑन अभ्यास प्रदान करेंगे।


रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक लगातार देश और विदेश के अकादमिक और रिसर्च मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

जंतु विज्ञान विभाग की अन्य शिक्षिकाओं ने भी डॉ. आनंद को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा, डॉ. आनंद कुमार ठाकुर वर्तमान में ICAR, ATARI, पटना के इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भी हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2 मई को

Share This Article
Exit mobile version