लव ट्राएंगल: स्कूल में डबल मर्डर

2 Min Read

एक शिक्षक ने दो टीचरों को मारी गोली, खुद की सुसाइड की कोशिश

 गोड्डा गोड्डा के एक स्कूल में डहल मर्डर हुआ है। एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक और शिक्षिका को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार कर सुसाइड की कोशिश की। मामला लव ट्राएंगल का बताया जा रहा है।

गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्थित उत्क्रमित विद्यालय में गोलीबारी हुई है। इसमें 2 शिक्षकों की मौत गो गई है। वहीं, गोली मारनेवाला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। घटना स्कूल की लाइब्रेरी के कमरे में हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। लाइब्रेरी में बंद लाशों को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश हो रही है।

बताया जा रहा है गोली चलाने वाले शिक्षक का शिक्षिका के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था। लेकिन बाद में शिक्षिका की दोस्ती दूसरे शिक्षक से बढ़ने लगी। इसी आक्रोश में पहले शिक्षक ने दोनों पर गोली चला दी और फिर खुद को भी शूट कर सुसाइड की कोशिश की।

गोली चलाने वाले शिक्षक का नाम रविरंजन बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में एडमीट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रविरंजन ने तीन बार गोली चलाने के लिए तीन देसी कट्टा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों देसी कट्टा को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

अटकलों पर विराम, प्रकट हुए सीएम हेमंत, सत्तापक्ष के विधायक पहुंचे सीएम हाउस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं