Maiya Samman Yojana:
रांची। झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें योजना की डबल किस्त एकसाथ मिलने जा रही है। बता दें कि पिछले दो महीनों से भुगतान नहीं मिल पाने के कारण लाभुकों को काफी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर की किस्त अभी तक जारी नहीं होने से महिलाएं चिंतित हैं। सरकार ने आखिरी बार अक्टूबर महीने की राशि भेजी थी, लेकिन कई लाभुक उस समय भी भुगतान से वंचित रह गई थीं।
15 से 20 दिसंबर के बीच मिलेगी राशिः
जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने की किस्त 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है। सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।
16वीं किस्त पर बड़ी जानकारीः
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया है कि इस बार कुछ महिलाओं को ₹5,000 की राशि मिलेगी। यह फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्हें पिछली 15वीं किस्त की राशि प्राप्त नहीं हो सकी थी। वहीं नियमित लाभुकों के खातों में सामान्य रूप से ₹2,500 भेजे जाएंगे। सरकार का कहना है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी और जिनको पिछली बार पेमेंट में समस्या आई थी, उन्हें इस बार बकाया राशि भी मिलेगी।
नए लाभार्थियों की सूची जारीः
इस बार मंईयां योजना की नई लाभार्थी सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें उन महिलाओं का नाम शामिल किया गया है जिनके दस्तावेज और बैंक विवरण सही पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 50 लाख से अधिक महिलाओं को इस चरण में राशि भेजी जाएगी।
इस बार किश्त का भुगतान दो चरणों में किया जाएगा:
पहला चरण में इन 12 जिलों में भुगतान रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। दूसरे चरण में शेष 12 जिलों की महिलाओं को राशि प्राप्त होगी।
DBT के जरिए भुगतान के लिए तैयारी पूरीः
विभागीय सूत्रों के अनुसार, 16वीं किस्त दिसंबर के तीसरे सप्ताह में खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। महिलाओं को 15 से 20 दिसंबर के बीच राशि मिलने की पूरी उम्मीद है। सरकार ने DBT के जरिए सीधे बैंक खातों में भुगतान भेजने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महिलाओं के लिए राहत की खबरः
यदि आप भी मंईयां योजना की लाभुक हैं और किस्त को लेकर परेशान हैं, तो थोड़ा और इंतज़ार करें। सरकार जल्द ही आपके खाते में बकाया और नियमित दोनों भुगतान भेजने वाली है।








