खूंटी में दो करोड़ का डोडा जब्त, दो गिरफ्तार

1 Min Read

खूंटी। झारखंड की खूंटी पुलिस को शुक्रवार को डोडा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

खूंटी जिले के मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो करोड़ से अधिक मूल्य का अवैध डोडा बरामद किया है।

इसके साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सचूना पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया और कार्रवाई करते हुए न सिर्फ अवैध डोडा जब्त किया, बल्कि डोडा तस्करों को भी दबोच लिया।

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गुमपुडू से दो पिकअप वैन में लदा करीब दो करोड़ का अवैध डोडा जब्त किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि जंगल क्षेत्र में डोडा का अवैध कारोबार हो रहा है। बोरे में रखे गए डोडा की खरीदारी के लिए व्यापारी रात में आने वाले हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस ने मौके से 1183.45 किलोग्राम डोडा जब्त किया।

इसकी कीमत करीब 1.77 करोड़ बतायी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान दो डोडा तस्करों दाउद कंडीर व सुनील कंडीर को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें

ममता और अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं