झारखंड में पकड़ा गया 3.5 करोड़ का डोडा [Doda worth Rs 3.5 crore caught in Jharkhand]

3 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ में 3.5 करोड़ रुपये का डोडा पकड़ा गया है।

रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग लाल रंग के ट्रक में भारी मात्रा में डोडा रांची से हजारीबाग के रास्ते पंजाब भेज रहे हैं।

इसको लेकर एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए एस्कॉर्ट वाहन और ट्रक में 117 बोरियों में 2407 किलो डोडा जब्त किया।

इस मामले में ट्रक चालक और ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन लोगों को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में डोडा से लदा एक लाल रंग का छोटा ट्रक नशा तस्करों द्वारा रांची से एनएच 33 के रास्ते हजारीबाग की ओर ले जाया जा रहा है।

इसे लेकर सीडीपीओ के नेतृत्व में रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाली कोरिया घाटी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कोरिया घाटी मुख्य मार्ग पर रांची की तरफ से एक सफेद रंग की एक्सयूवी गाड़ी आती दिखी तथा उसके पीछे एक लाल रंग का छोटा ट्रक दिखा, जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों हजारीबाग की ओर तेजी से भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा किया और दोनों वाहनों पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।

कहाँ चावल का भूसा है

जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे चावल का भूसा लेकर पंजाब जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन बोरों की तलाशी ली तो बोरों के अंदर डोडा मिला।

पूछे जाने पर इन नशा कारोबारियों ने बताया कि वे इसे खूंटी से पंजाब ले जा रहे थे। पकड़े गए मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

उसके परिवार के लोग भी नशा कारोबार में संलिप्त हैं। जब्त नशा सामग्री डोडा का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3.5 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं