Doctor’s Day: डॉक्टर्स डे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार, अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं [CM Hemant Soren expressed gratitude on Doctors Day, wished Akhilesh Yadav on his birthday]

1 Min Read

Doctor’s Day:

रांची। डॉक्टर्स डे के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य और देशभर के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि डॉक्टरों का समर्पण और सेवा भावना ही समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। उन्होंने लिखा,”आपने हर संकट में अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों की सेवा की है। आपके योगदान को नमन और धन्यवाद।”

मुख्यमंत्री सोरेन ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, “भाई अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें

4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन

Share This Article
Exit mobile version