डॉक्टर की सलाहः गर्मियों में समय-समय पर पीते रहें पानी, दोपहर में छाता लेकर ही निकलें

2 Min Read

रांची। गर्मी झुलसा रही है। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पिछले एक माह में अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।

बुखार, सिरदर्द, सर्दी-खासी और हीट वेब के मरीज की बहुतायद अस्पतालों में देखने को मिल रही है।

ऐसे ही बुधवार को आइडीटीवी की टीम रांची के सदर अस्पताल पहुंची। यहां मेडिसिन के ओपीडी में रोगियों की लंबी कतार लगी थी।

इनमें से ज्यादातर सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और हीट वेब के शिकार थे। इस संबंध में सदर अस्पताल के जेनरल फिजिशियन डा स्टीफन खेस ने बताया कि गर्मी के दिनों में पसीना ज्यादा आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना जरूरी है। शरीर में पानी के कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर पानी पीने का को कहा।

साथ ही, उन्होंने तरबूज एवं मौसमी फल खाने का सलाह दी। लू लगने पर आम का पन्ना पीने की सलाह दी।

उन्होनें कहा कि भरी दोपहर घर से बाहर निकलें, तो छाता अवश्य रखें। हल्के और सूती के वस्त्र पहनें।

कपड़ें ऐसे हों, जो पूरा शरीर ढंकें। उन्होनें बताया यदि बुखार हो जाये और 105 डिग्री से तक पारा पहुंच जाये, तुरंत डॉक्टर से मिलें।

डॉक्टर की सलाह के बिना दवा खाने से बचें। उन्होंने ज्यादा बुखार रहने पर डॉक्टर से मिलने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने किया बूथ कैप्चर, एफआईआर के बाद फरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं