क्या आप जानते हैं, बिजनेस के लिए सरकार दे रही 50 लाख

1 Min Read

अगर आप एक नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। शायद आपको पता भी नहीं होगा कि पीएमएफएमई में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार मदद कर रही है। इसके तहत आपको 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

पीएमएफएमई में युवाओं को 20 से 50 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है। आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ट्राइबल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चैप्टर द्वारा यह जानकारी दी गई है।

प्रधानमंत्री फार्मलाइजेशन आफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज यानी पीएमएफएमई में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए युवाओं को ये लोन दिये जा रहे हैं। इस स्कीम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर स्वावलंबी बनाना है।  साथ ही गैर कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से स्व-रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं