महाशिवरात्रि के दिन करें ये ख़ास उपाय, मनोकामना होगी पूरी

2 Min Read

रांची। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

आठ मार्च को यानी आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज शिवभक्तों ने व्रत रखा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।

इसलिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

• इस दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
• व्रत का संकल्प लें, उसके बाद घर के पास किसी शिव मंदिर में जाएं।
• भगवान शिव का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें।
• इसके बाद, भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, सफेद चंदन, इत्र, जनेऊ, फल और मिठाई अर्पित करें।
• भगवान शिव को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें।
• इस दिन आप चाहें तो निर्जला व्रत रख सकते हैं या केवल फल का सेवन कर सकते हैं।
• पूजा के बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
• गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड-बिहार के दम पर भारत ने जीता एशियन लॉन बाल चैंपियनशिप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं