दिवाली-छठ रांची से इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन [Diwali-Chhath special trains will run from Ranchi to these cities]

IDTV Indradhanush
6 Min Read

रांची। दिवाली एवं छठ त्यौहार के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन रांची के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। इनमें रांची – गोरखपुर, रांची – जयनगर, रांची – पूर्णियां कोर्ट, रांची – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है।

पटना होकर चलेगी रांची – गोरखपुर स्पेशलः

रांची – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08629 रांची – गोरखपुर स्पेशल 30 अक्टूबर, 6 नवंबर और 13 नवंबर को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान बुधवार 16:50 बजे, मुरी आगमन 18:28 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:48 बजे, धनबाद आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, जसीडीह आगमन 00:32 बजे प्रस्थान 00:34 बजे, पटना आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, छपरा आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे एवं गोरखपुर आगमन गुरुवार 11:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर – रांची स्पेशल 31 अक्टूबर, 7 नवंबर और 14 नवंबर को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान गुरुवार 15:30 बजे, छपरा आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, पटना आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, जसीडीह आगमन 02:17 बजे प्रस्थान 02:19 बजे, धनबाद आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मुरी आगमन 07:58 बजे प्रस्थान 08:00 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 09:25 बजे होगा।

रांची – जयनगर स्पेशल ट्रेनः

रांची – जयनगर स्पेशल ट्रेन में जनरेटर यान के 02 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर के 17 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08105 रांची – जयनगर स्पेशल 2 और 9 नवंबर को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शनिवार 21:50 बजे, मुरी आगमन 23:00 बजे प्रस्थान 23:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, धनबाद आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, जसीडीह आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:42 बजे, बरौनी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे एवं जयनगर आगमन रविवार 15:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08106 जयनगर – रांची स्पेशल 3 और 10 नवंबर को जयनगर से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का जयनगर प्रस्थान रविवार 17:00 बजे, बरौनी आगमन 20:50 बजे प्रस्थान 21:00 बजे, जसीडीह आगमन 00:53 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 06:20 बजे प्रस्थान 06:25 बजे, मूरी आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:27 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 09:00 बजे होगा।

रांची – पूर्णियां कोर्ट स्पेशल ट्रेनः

रांची – पूर्णियां कोर्ट में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच, कुल 15 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08626 रांची – पूर्णियां कोर्ट स्पेशल 3 और 10 नवंबर को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान रविवार 18:00 बजे, मूरी आगमन 19:15 बजे प्रस्थान 19:17 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, धनबाद आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, अंडाल आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, मालदा टाउन आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 06:00 बजे एवं पूर्णियां कोर्ट आगमन सोमवार 11:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08625 पूर्णियां कोर्ट – स्पेशल 4 और 11 नवंबर को रांची पूर्णियां कोर्ट से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पूर्णियां कोर्ट प्रस्थान सोमवार 12:10 बजे, मालदा टाउन आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, अंडाल आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, धनबाद आगमन 00:25 बजे प्रस्थान 00:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:52 बजे एवं रांची आगमन मंगलवार 05:30 बजे होगा।

रांची – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनः

रांची – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन में जनरेटर यान के 02 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर के 18 कोच, कुल 20 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 02877 रांची – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 1, 8 और 15 नवंबर को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, बरकाकाना आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, गढ़वा रोड आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, प्रयागराज आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:30 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन रविवार 03:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल – रांची स्पेशल 3, 10 और 17 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान रविवार 04:00 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:00 बजे, प्रयागराज आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, गढ़वा रोड आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, बरकाकाना आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मूरी आगमन 03:33 बजे प्रस्थान 03:35 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 05:00 बजे होगा।

इसे भी पढ़ें

दिवाली और छठ महापर्व पर रेलवे चलाएगी 2 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं