नहीं थम रहा दिउड़ी मंदिर विवाद, 29 सितंबर को होगा आदिवासी जनाक्रोश महारैली का आयोजन [Diuri temple dispute is not stopping, tribal protest Maharally will be organized on 29th September]

1 Min Read

तमाड़। तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच सितंबर को ग्रामीणों ने मंदिर पर ताला बंदी कर दी थी।

मंदिर परिसर में बैठक कर ट्रस्ट के विरोध में भड़काऊ भाषण दिये गये थे। इसके बाद पुलिस ने 18 लोगों पर नामजद और 100 अज्ञात लोगों के पर मामला दर्ज कराया था।

दो आरोपी राधाकृष्ण मुंडा और पूर्ण चंद्र मुंडा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को पतरा मैदान में आदिवासी महाजुटान हुआ।

इसमें सरना धर्म के गुरु बंधन तिग्गा, देवकुमार धान, प्रेम शाही मुंडा भी शामिल हुए। इसमें निर्णय हुआ कि 29 सितंबर को टोड़ांग मैदान में आदिवासी जनाक्रोश महारैली का आयोजन होगा।

इसे भी पढ़ें

दिउड़ी में आदिवासियों का महाजुटान, मंदिर के ट्रस्ट गठन को लेकर है विवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं