चुनाव को लेकर जिलावार स्थायी वारंटियों की सूची जारी [District wise list of permanent warranties regarding elections released]

1 Min Read

रांची। राज्य के गृह एवं कारा विभाग ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिलावार वारंटियों की सूची जारी की है। इसके तहत स्थाई और अस्थाई वारंटियों की सूची अलग-अलग जारी की गई है।

जिला स्थायी वारंटी

  • धनबाद 5267
  • रांची 2917
  • पलामू 1871
  • गुमला 1527
  • जमशेदपुर 1493
  • चाईबासा 1114
  • देवघर 1057
  • साहिबगंज 1039

रांची में फरार 2917 स्थायी वारंटी को तलाशेगी पुलिसः

रांची जिले में 2917 स्थायी वारंटी लंबे समय से फरार हैं। उन्हें चुनाव के दौरान रांची पुलिस तलाश करेगी। आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि चुनाव को देखते हुए स्पेशल ड्राइव चलाकर लंबित वारंटियों, हिस्ट्री सीटर्स, के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

डीआईजी रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे ने भी बैठक कर पुलिस अफसरों को फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़े

36 प्रचार वाहन लोगों को वोटिंग के लिए करेंगे जागरूक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं