District Judge: रांची के जिला जज बने अनिल कुमार, हाईकोर्ट ने 3 जजों का किया ट्रांसफर [Anil Kumar became the District Judge of Ranchi, High Court transferred 3 judges]

1 Min Read

District Judge:

रांची। जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जज अनिल कुमार रांची के जिला जज बनाये गये हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में नए प्रधान जिला न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टेनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

District Judge:

जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया। वहीं, गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें

UP के गाजियाबाद जज जिला कोर्ट में कुर्सियां फेंकीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं