जिला प्रशासन की टीम ने किया डेली मार्केट का निरीक्षण, प्रभावितों को मिलेगी सहायता राशि

1 Min Read

रांची : डेली मार्केट में अगलगी की घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को मार्केट का सर्वे किया। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्वे किया। इस दौरान प्रभावितों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी।

मार्केट में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में 100 से अधिक दुकानदारों की दुकाने जलकर राख हो गयी थी। सर्वे टीम में शामिल अंचल अधिकारी, शहर मुंशी राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगो और प्रभावितों से अगलगी के कारण की जानकारी ली और नुकसान के बारे में पूछा।

अंचल अधिकारी मुंशी राम ने प्रभावितों को बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा उन्हें आपदा प्रबंधन (अगलगी) अंतर्गत नियम अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी प्रभावितों को अपने दुकान के आकार एवं हुए नुकसान से संबंधित आवेदन प्रपत्र में उपलब्ध कराने को कहा ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ाया जा सके।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं