लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, डीसी ने दिये ये निर्देश

2 Min Read

रांची। रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को तमाम अधिकारियों संग बैठक की। इसमें चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडे, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री मिथलेश केरकेट्टा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, श्री राजेश कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, श्री प्रदीप भगत एवं विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीसी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठित विभिन्न कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक में क्रमवार चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अन्तर्गत दिये गये प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन की सभी प्रक्रिया ससमय सारणी के अनुसार पूरा करें।

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन विभिन्न कोषांगो द्वारा जो भी कार्यभार एवं दायित्व दिए गए है उसका ससमय पालन करना सुनिश्चित करना है।

सभी कोषांग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे तरीके से एवं ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे।

डीसी ने लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

कहा की अगले 72 घंटे में क्या करना है, इसकी तैयारी करते हुए चुनाव आयोग के दिए गए दिशा-निर्देश का पालन शतप्रतिशत ससमय पूरा करें।

डीसी ने कहा कि सभी योग्य मतदाता अपना मतदान अवश्य रूप से करते हुए इस लोकतंत्र के महान पर्व में अपनी सहभागिता निभाए। अपना मतदान करते हुए औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

इसे भी पढ़ें

मशहूर सिंगर अनुराधा पौंडवाल बीजेपी में शामिल, लड़ सकती हैं चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं