चोरी के सामान के बंटवारे में हुआ विवाद, दो चोर आपस में भिड़े [Dispute over distribution of stolen goods, two thieves clashed with each other]

1 Min Read

रांची: रविवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के हेहल अंचल के पास दो युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना घटी।

जानकारी के अनुसार, मधुकम इलाके के निवासी बिरनी और पल्लू नामक दो युवक ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

घटना के पीछे का कारण दोनों युवकों के बीच चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन्होंने हाल ही में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक ब्राउन शुगर का कारोबार भी करते हैं और नशे के आदी हैं। कुछ महीने पहले ही ये दोनों युवक जेल से बाहर आए थे।

इसे भी पढ़ें

बिहार में आम-लीची को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं