Disom Guru: गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर में रुद्राभिषेक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल [Rudrabhishek was performed at the Pahari Mandir in Ranchi for Guruji’s health, a large number of devotees participated]

1 Min Read

Disom Guru:

रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जेएमएम के संस्थापक संरक्षक, पूर्व सीएम शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर अलग- अलग धार्मिक स्थलों में पूजा- अर्चना, दुआ, प्राथना का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर रूद्राभिषक का आयोजन किया।

Disom Guru: बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुः

शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ भक्तिभाव के साथ पहाड़ी मंदिर में आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिबू सोरेन को चाहने वाले लोग शामिल हुए। पंडितों ने पूरे विधि- विधान और मंत्राच्चचार से पूजा- अर्चना कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। हर किसी ने शिवलिंग में शीश नवाकर गुरुजी के स्वास्थ्य के लिए पहाड़ी बाबा से प्रार्थना की।

Disom Guru: कार्यक्रम में ये रहे शामिलः

कार्यक्रम में सुनील यादव, विश्वास उरांव, संजय लकड़ा, सुरेंद्र पासवान, गौतम सिंह, नीरज वर्मा, वेदांत कौस्ताव, नीतीश सिंह आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें 

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर, झारखंड के कई नेता पहुंचे दिल्ली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं