रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन गुरुवार को 80 साल के हो गये। इस मौके पर गुरूजी के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देनेवालों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दोपहर उनके आवास पहुंचे और 80 पौंड का केक काटा।
दुमका से विधायक बसंत सोरेन भी इस मौके पर अपने पिता के आवास पहुंचे और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा। जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा।
आपका जज्बा, आपका संघर्ष, आपका मार्गदर्शन देश और राज्य के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी है। झारखण्ड और झारखण्डवासी आगे बढ़े, कोई गरीब और शोषित हक-अधिकार से वंचित न रहे, आपके इसी संकल्प को साकार करने का काम कर रही है झारखण्डी सरकार।
गौरतलब है कि शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को अविभाजित बिहार के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। वे तीन दफा झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
12 से होनेवाली सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा स्थगित, अब 10 फरवरी से संभावित







