दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज [Discharge petition of Dahu Yadav’s son Rahul Yadav rejected]

1 Min Read

रांची। साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गई है।

बुधवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद अब उसके खिलाफ जल्द ही कोर्ट आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

राहुल ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

इसे भी पढ़ें

अवैध खनन केस मामले में दाहू यादव के बेटा 5 दिनों तक ED की रिमांड पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं