Disaster relief:
रांची। झारखंड सरकार ने अब तक आपदा प्रभावितों को 48.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। राहत और पुनर्वास के लिए चार माह में 52 करोड़ रुपये जिलों को आवंटित किए जा चुके हैं। जिलों को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजें, ताकि मुआवजा त्वरित रूप से दिया जा सके। यह जानकारी आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में दी।
उन्होंने सदन को बताया कि इस साल अब तक राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से 486 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें:
वज्रपात: 188
डूबने से: 192
सर्पदंश: 96
अतिवृष्टि: 9
बाढ़: 1
मकानों को भी भारी क्षतिः
मंत्री ने बताया कि ..
10,900 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं
474 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं
212 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं
18 पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये
इसके अलावा, 23,886 हेक्टेयर कृषि भूमि पर भी असर पड़ा है।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand government: झारखंड सरकार ने नहीं दिया 1.33 लाख करोड़ का हिसाब







