झारखंड होकर चलेगी अयोध्या के लिए डायरेक्ट ट्रेन, कल पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

2 Min Read

धनबाद, एजेंसियां। पुरी से आनंदविहार के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन के बाद अब गोमो और बोकारो के यात्रियों को पुरी से अयोध्या के लिए भी नई ट्रेन मिलेगी।

रेलवे ने पुरी से अयोध्या के दर्शन नगर स्टेशन तक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरी झंडी दिखायेंगे।

पहले पुरी से दर्शन नगर के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की तैयारी थी। अब इसमें संशोधन किया गया है। हफ्ते में दो दिन के बदले अब साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।

पहले इस ट्रेन को आद्रा, बांकुड़ा, भोजूडीह एवं गोमो होकर चलाने का प्रस्ताव दिया था। अब चाइबासा, चांडिल, मूरी, बोकारो एवं गोमो होकर चलेगी।

ओडिशा में पुरी-आनंदविहार एक्सप्रेस के तर्ज पर केंदुझारगढ़ होकर चलेगी। पहले मंगलवार व शुक्रवार को प्रस्तावित ट्रेन पुरी से सुबह 5:20 पर खुलकर शाम 4:25 पर गोमो और अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर व वापसी में दर्शन नगर से गुरुवार व रविवार को सुबह 8:00 बजे खुल कर शाम 6:22 पर गोमो व सुबह 6:30 पर पुरी पहुंचने का समय निर्धारित था।

अब पुरी से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2:15 पर खुल कर बोकारो व गोमो अगले दिन दोपहर 3:50 पर दर्शन नगर पहुंचेगी।

वापसी में दर्शन नगर से हर बुधवार को शाम 6:50 पर खुलेगी और गोमो व बोकारो होकर अगले दिन रात 10:30 पर पुरी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड में 13 मार्च से बदलेगा मौसम, छायेंगे बादल, 16 को बारिश के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं