यूपी से ओड़िशा के बीच जल्द सीधी रेल सेवा

2 Min Read

रांची। यूपी से ओड़िशा के बीच जल्द सीधी रेल सेवा बहाल होगी। गोरखपुर से हटिया तक चलने वाली मौर्या एक्सप्रेस अब ओड़िशा के संबलपुर तक जायेगी।

जल्द ही यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुडा होकर संबलपुर तक जायेगी। फिर संबलपुर से झारसुगुड़ा, राउरकेला होकर गोरखपुर तक जायेगी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 15027 व 15028 हटिया गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस का विस्तार संबलपुर तक करने का निर्णय रेलवे ने लिया है।

रेलवे बोर्ड ने हटिया गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस का विस्तार संबलपुर तक करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

राउरकेला एवं संबलपुर के जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने हटिया गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस को संबलपुर से चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही रेलवे बोर्ड इस ट्रेन को चलाने का अधिसूचना पत्र जारी करेगी।

रेलवे सूत्रों की माने तो होली से पहले हटिया गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस का परिचालन संबलपुर से शुरू हो सकता है।

मौर्या एक्सप्रेस के संबलपुर से गोरखपुर भाया हटिया, धनबाद होकर चलने से झारसुगुडा, राउरकेला एवं संबलपुर के लोगों को इस ट्रेन का अत्यधिक लाभ मिलेगा।

वहीं, पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 5 मार्च से नुवागांव स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 5 मार्च से शाम 06.20 बजे नुवागांव स्टेशन पहुंचेगी और शाम 06.21 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, वापसी के क्रम में 5 मार्च को पुरी स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन 6 मार्च की सुबह 8 बजे नुवागांव स्टेशन पहुंचेगी और सुबह 8.01 बजे प्रस्थान करेगी।

नुवागांव स्टेशन में तपस्विनी एक्सप्रेस का ठहराव प्रतिदिन प्रायोगिक तौर पर एक मिनट के लिए होगा।

इसे भी पढ़ें 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 से भी अधिक विकेट लेने वाले झारखंड के शहबाज नदीम ने लिया संन्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं