रांची से इन शहरों के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा [Direct air service will start from Ranchi to these cities]

2 Min Read

समय और किराया को लेकर ये है अपडेट

रांची। Jharkhand News, अगर आप भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा और जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के इंतजार में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल डीजीसीए ने इन दो शहरों में सीधी विमान सेवा के लिए हरी झंडी दे दी है।

जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर तक इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यात्रियों को इस बाबत पहले ही सूचना दे दी जाएगी। अभी तक डेट और समय की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है।

बेंगलुरू के लिए भी विमान सेवा होगी शुरू

इस संबंध में रांची एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने विंटर शेड्यूल के दौरान जयपुर और गोवा के लिए नयी विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

फिलहाल समय सारिणी और अन्य जानकारियां लिखित नहीं दी गयी हैं। इसके साथ ही बेंगलुरू के लिए एक अन्य विमान भी 30 अक्तूबर से शुरू होगा।

लंबे समय से हो रही थी मांगः

इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसका प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया था, लेकिन अब जाकर इसे डीजीसीए से अनुमति मिली है। समय सारणी जारी करने के बाद किराया भी तय सकर दिया जाएगा।

1 साल पहले भी रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गयी थी, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण कुछ दिनों में इसे बंद करना पड़ा। अब फिर से जयपुर के साथ साथ गोवा के लिए डायरेक्ट विमान सेवा शुरू होने वाली है।

इसे भी पढ़े

रांची एयरपोर्ट से इन 2 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा होंगी शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं