नगड़ी में कोर्ट के आदेश पर दिलाई गई दखल दिहानी [Intervention was conducted on the orders of the court in Nagari]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। नगड़ी प्रखण्ड अन्तर्गत नारो गांव में नगड़ी सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा विगत 12 वर्षो से चले आ रहे भूमि विवाद में न्यायालय के आदेश के आलोक में द्वितीय पक्ष को दखल दिहानी दिलवाया गया।

बता दें कि नारो मौजा के खाता संख्या 31 पलॉट संख्या 339,356 कुल रकबा 11 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक महेश महली के नाम पर है, इस जमीन पर पिछले 12 वर्षों से प्रसाद गोप व अन्य का अवैध कब्जा था।

बुधवार को न्यायालय के आदेश के बाद नगड़ी सीओ, नगड़ी अंचल के सीआई अशोक सिंह, हल्का कर्मचारी रश्मि रानी, एसआई रितेश कुमार महतो व भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दखल दिहानी की काज्ञरवाई की गई।

दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद न हो इसको लेकर सीओ के द्वारा वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गई थी। दखल दिहानी के बाद महेश महली को प्रसाद गोप द्वारा निर्मित मकान में प्रवेश दिलाया गया।

इसे भी पढ़ें

हाईकोर्ट के आदेश पर रांची में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं