नहीं मिला आलाकमान से समय, अब रांची लौटेंगे नाराज कांग्रेसी विधायक

2 Min Read

रांची। झारखंड के नाराज कांग्रेसी विधायक अब रांची लौटेंगे। प्रदेश के पूर्व प्रभारी उमंग सिंघार के साथ हुई बातचीत के बाद ये विधायक रांची लौटने को तैयार हो गये हैं।

बता दें कि पिछले 3 दिनों से प्रदेश कांग्रेस के 8 विधायक दिल्ली में डटे थे और आलाकमान से मिलने की कोशिश कर रहे थे।

पर उन्हें आलाकमान से मिलने का समय नहीं मिल सका। इस दौरान उमंग सिंघार के जरिए ही वे अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाते रहे।

नाराज विधायकों का कहना है कि आलाकमान उनकी मांगों पर विचार कर रहा है। इसके संकेत उमंग सिंघार ने दिये हैं। उन्होंने उन्हें आश्वश्त किया है कि जल्द ही इस मसले पर आलाकमान कोई निर्णय लेगा।

बताते चलें कि चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से ये विधायक नाराज हैं। वे मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से नया चेहरा चाहते थे।

16 फ़रवरी को मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इन विधायकों ने उसी समय नाराजगी व्यक्त कर दी थी।

इसके बाद भी जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तो उन्होंने दिल्ली जाने का निर्णय ले लिया। प्रदेश में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से 12 नाराज हैं।

इनमें से आठ विधायक अगले ही दिन यानी 17 फरवरी को दिल्ली चले गये थे।

दिल्ली जानेवालों में महागामा विधायक दीपिका पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जगरनाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

एक बार फिर गुरुजी संभालेंगे JMM की कमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं