पाकुड़ में फैला डायरिया, एक ही गांव में 33 मरीज मिले [Diarrhea spread in Pakur, 33 patients found in one village]

2 Min Read

स्वास्थ्य की टीम कर रही कैंप

पाकुड़। पाकुड़ में डायरिया का कहर बरपा है। बड़ा बास्को संथाली टोला में डायरिया से पीड़ित 33 मरीज सामने आये हैं।

इसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा है। इलाज के समुचित साधन नहीं होने से लोग काफी नाराज हैं। सुविधाओं के अभाव में मरीजों का इलाज पेड़ के किनारे करना पड़ रहा है।

संसाधन सीमित और अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

पाकुड़ जिले में डायरिया फैलने के बाद संसाधन में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बड़ा बास्को संथाली टोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है।

मरीजों को त्वरित इलाज पहुंचाया जा रहा है। अधिकतर मरीजों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है।

कई मरीजों ने शारीरिक कमजोरी की बात कही है, उन्हें भी आवश्यक दवाइयां दी जा रही है।

72 परिवारों वाला है बड़ा बास्को गांव के संथाली टोला

बड़ा बास्को गांव के संथाली टोला में कुल 72 परिवार रहते हैं। गांव में इससे पहले डायरिया की शिकायत नहीं मिली थी।

सोमवार को अचानक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर जांच अभियान चलाया गया।

मरीजों को आरएल स्लाइन, मेट्रोनिडेजोल, एमिकासिन सहित ओआरएस का घोल दिया गया। वर्तमान में स्थिति बहुत हदतक नियंत्रण में हैं।

इसे भी पढ़ें

संथाल में एक बार फिर गैंगरेप, पाकुड़ में अर्द्धनग्न हालत में युवती को छोड़ा

Share This Article
Exit mobile version