धनबाद में दूसरे राउंड के बाद ढुल्लू महतो 22528 वोट से आगे [Dhullu Mahto Lead]

1 Min Read

धनबाद, एजेंसियां। धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुए मतदान की गणना हो रही है। दूसरे राउंड के बाद भाजपा 22528 वोट से आगे चल रही है।

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को 76308 और इंडि गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 53780 वोट मिले हैं।

इससे पहले पहले राउंड की गिनती से ही भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो बढ़त बनाये हुए हैं। पहले राउंड में उन्हें 33773 वोट मिले थे।

वहीं इंडि गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह 7172 वोट से पीछे थी। अनुपमा सिंह को पहले राउंड में 26601 मत मिले थे।

पहले राउंड की काउंटिंग में 71092 वोटों की गिनती की गयी।

इसे भी पढ़ें

अडानी समूह के सभी स्‍टॉक्‍स आज हुए धड़ाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं