रांची। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने स्टेडियम को लेकर आज सदन में सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार से पूछा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम कहां है।
हर विधानसभा में स्टेडियम बनाने का वादा किया गया था। मेरे विधानसभा में भी स्टेडियम बनना चाहिए।
ढुल्लू ने कहा कि मैंने सवाल पूछा, तो बताया गया कि स्टेडियम बना दिया गया है। जबकि यह गलत है। अगर बना है तो सरकार बताए कि स्टेडियम कहाँ बना है?
ढुल्लू महतो के सवाल का जवाब देते हुए खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि एक नहीं दो स्टेडियम देंगे। स्टेडियम है, लेकिन बाघमारा क्षेत्र से बाहर है।
जमीन नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। ढुल्लू महतो जमीन बताएं वहां स्टेडियम बनेगा।
ढुल्लू महतो ने कहा कि महोदय, बीसीसीएल को आदेश दिया जाये। वहां जमीन की समस्या है। इस मामले को विशेष रूप से देखा जाये।
जिसपर अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि मंत्री जी आप बीसीएलएल से बात कर के इस मामले का निष्पादन कराएं।
इसे भी पढ़ें
बिहार: तेजस्वी यादव का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, कई घायल









