ढुल्लू और विद्युत आज करेंगे नामांकन, बीजेपी के ये दिग्गज रहेंगे मौजूद, कांग्रेस के त्रिपाठी भी भरेंगे पर्चा

2 Min Read

रांची। झारखंड में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। मंगलवार को बीजेपी के ढुल्लू महतो और विद्युत वरण महतो नामांकन करेंगे।

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उनके नामांकन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

नामांकन के बाद पार्टी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता रोड शो करेंगे। रोड शो मेमको मोड़ से लेकर गोल्फ ग्राउंड तक होगा। इसके बाद गोल्फ ग्राउंड में जनसभा होगी।

सभा को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो के अलावा धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह और अन्य जन प्रतिनिधि संबोधित करेंगे।

सभा में एनडीए के सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक की तैयारी पूरी हो चुकी है।

उधर, जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो भी 30 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने ढुल्लू महतो को धनबाद व विद्युतवरण को जमशेदपुर से प्रत्याशी बनाया है।

ढुल्लू महतो के नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व विद्युत वरण के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।

आज ही चतरा में केएन त्रिपाठी भी पर्चा भरेंगे। चतरा के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी भी मंगलवार को चतरा समाहरणालय में दो बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले छात्र कॉलेज के सामने मैदान में 11 से आम सभा होगी।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं