राज्यसभा की सदस्यता भी खत्म हो
रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा कैश की बरामदगी के बाद सियासत गरमा गयी है। भाजपा के नेता हमलावर हो रहे हैं। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी धीरज साहू को गिरफतार कर इस केस को ईडी को सौंपने की मांग की है।
सीपी सिंह ने धीरज साहू की संसदीय सदस्यता भी खत्म करने की मांग की है। सिंह शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया के समक्ष ये मांगें रखी। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उसके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। देश के इतिहास में पहली बार किसी छापेमारी में रिकॉर्ड नगद राशि की बरामदगी हुई है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता में लगे हैं। सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ये पैसे जरूर तीन राज्यों के चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त और रिसार्ट पॉलिटिक्स के लिए रखा होगा। इसमें हेमंत सोरेन की भी हिस्सेदारी है। इस पूरे प्रकरण में झारखंड भी शर्मसार हुआ है।







